मुख्यमंत्री चौहान ने सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के स्वास्थ्य की जानकारी ली
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में उपचार रत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने चिकित्सा विशेषज्ञों से भी चर्चा की और नंदकुमार सिंह चौहान के बेहतर उपचार व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
Source : Agency

पाठको की राय